घर पर बनाएं छोले मसाला पाउडर

घर पर बनाएं छोले मसाला पाउडर

छोले की सब्जी पसंद है तो घर पर तैयार कीजिए इसका मसाला पाउडर और बनाएं स्वादिष्ट छोला मसाला.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 बड़े चम्मच खड़ा धनिया
  • 6-7 साबुत लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच लौंग, एक छोटा चम्मच मोटी इलाइची के दाने
  • 2-3 टुकड़ा दालचीनी, एक छोटा चम्मच काली मिर्च, एक बड़ा चम्मच जीरा, एक छोटा टुकड़ा जावित्री, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक बड़ा चम्मच अनार दाना (चाहें तो)

🍳 सुझाव

- गैस पर एक कड़ाही गर्म करें इसमें अनारदाना, धनिया, जीरा, काली मिर्च और जावित्री डालकर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक भूनें.
- इसके बाद गैस बंद करके इन्हें ठंडा कर लें. अब भुने हुए मसाले, काला नमक और लाल मिर्च मिक्सर जार में डालकर ग्राइंडर में बारीक पीस लें.
- चना मसाला तैयार है, इस मसाले को किसी एयर टाइट जार में भर कर रखें और जब भी छोले या चने बनाएं तो इस मसाले का इस्तेमाल करें.
- इस मसाले को 6 महीनों तक स्टोर कर सकते हैं.
- 100 ग्राम चने या छोले में 2 छोटी चम्मच चना मसाला इस्तेमाल करने से यह स्वादिष्ट बनेंगे.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (222 ratings)
4.3 avg from 222 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर बनाएं छोले मसाला पाउडर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 बड़े चम्मच खड़ा धनिया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes