प्रसाद वाले सूखे काले चने बनाने की विधि
Back
दाल-सब्‍जी वेज,ब्रेकफास्‍ट

प्रसाद वाले सूखे काले चने बनाने की विधि

प्रसाद में काले सूखे चने अक्सर बांटे जाते हैं. अष्टमी के मौके पर ये सूजी के हलवे और पूरी के साथ कन्या पूजन के लिए बनते हैं. हालांकि बिना टमाटर-प्याज वाली इस सब्जी को पूड़ी , रोटी या पराठे

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • दो कप काले चने, एक बड़ा टुकड़ा अदरक बारीक कटी, दो हरी मिर्च, लंबे टुकड़ों में कटी, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच हल्दी, दो छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया, चने उबालने के लिए पानी (चने की मात्रा से, तिगुना), तड़के के लिए तेल या घी, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- साफ पानी से काले चने दो से तीन बार धोएं और 6 कप पानी में रातभर या कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- कूकर में पानी समेत चने डालें और एक छोटी चम्मच नमक (व्रत या प्रसाद के लिए सेंधा नमक) डालें.
- तेज आंच पर एक सीटी आने के बाद कम आंच पर इनको करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इतनी देर में चने अच्छी तरह नर्म हो जाएंगे. (व्रत की इस थाली में हैं बेहद लजीज पकवान )
- एक बड़ी कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल या घी डालें.
- इसमें जीरा डाल दें. जैसे ही यह चटकना बंद करे, वैसे ही अदरक और हरी मिर्च डाल दें.
- अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च डालें. (बनाना सीखें फलाहारी साबूदाना वड़ा )
- इसके बाद एक बड़ा चम्मच उबले चने लें और मसाले में डालकर थोड़ा मैश कर लें. अगर नमक की जरूरत हो तो इसी समय यह भी स्वादानुसार और डाल लें. (इस तरीके से फ्रूट चाट को रखें लबे समय तक फ्रेश )
-
अब बाकी चने (अगर उबले चनों में पानी रह जाए तो इसे अलग रख लें) इस मसाले में डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- करीब दो मिनट तक धीमी आंच पर इसे पकने दें.
- इसके बाद अमचूर, चाट मसाला और गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करने के बाद कुछ देर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें. ( व्रत में बनाएं सूखी अरबी )
-
अगर हल्के नम चने बनाने हों तो 5 मिनट में गैस बंद कर दें. (नवरात्रि में व्रत के साथ सेहत का भी रखें ख्याल. अपनाएं ये टिप्स... )
- एकदम सूखे चने बनाने के लिए गैस को मध्यम आंच पर रखें और चने अच्छी तरह सुखाएं.
- अब हरा धनिया डाल दें. लीजिए चने तैयार हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (382 ratings)
4.4 avg from 382 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रसाद वाले सूखे काले चने बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे दो कप काले चने, एक बड़ा टुकड़ा अदरक बारीक कटी, दो हरी मिर्च, लंबे टुकड़ों में कटी, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच हल्दी, दो छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया, चने उबालने के लिए पानी (चने की मात्रा से, तिगुना), तड़के के लिए तेल या घी, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes