बहुत स्वादिष्ट होते हैं दही वाले आलू, ये है बनाने की विधि

बहुत स्वादिष्ट होते हैं दही वाले आलू, ये है बनाने की विधि

दही वाले आलू बनाने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है. जीरे के साथ आलू तल लीजिए और फिर दही को तड़का लगाकर पका लीजिए. लीजिए तैयार हो दही आलू की लजीज सब्जी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आलू - 200 ग्राम, छोटे साइज के, दही- 350 ग्राम, काजू पाउडर- 20 ग्राम, देसी घी- 2 छोटे चम्मच, जीरा- आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच, अदरक (बारीक कटा)- एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)- एक छोटा चम्मच, हरा धनिया (बारीक कटा)- एक छोटा चम्मच, एक टमाटर कटा हुआ (ऐच्छिक), नमक- 1 छोटा चम्मच, पानी- 150 मिली

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- आलुओं को उबाल कर छील लें. छोटे टुकड़ों में काटें. सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, काजू पाउडर और योगर्ट मिलाएं और अच्छी तरह फेंटें. पानी मिलाकर छान लें और एक तरफ रखें. 
(ऐसे बनाइए दही वाले बैंगन की लाजवाब सब्जी )
- एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और जीरा डालें, जीरा चटकने पर कटी अदरक डालें और एक मिनट तक भूनें. कटी हरी मिर्च और टमाटर डालकर दो मिनट तक और पकाएं और कटे आलू डालें. 
(दही मिर्ची की लजीज सब्जी )
- 2-3 मिनट तक पकने दें (आलू लगें नहीं, इसके लिए चलाते रहें.) जब आलू हल्के भुन जाएं तो कड़ाही को आंच से उतार लें और फेंटा हुआ दही डाल दें. काजू पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पानी आप उसमें मिला ही चुके हैं.
- कड़ाही को फिर आंच पर रखें और जितनी तरी चाहिए, उतना पकाएं. नमक-मिर्च चखें और आंच से उतार दें.
- प्लेट में परोसें और कटे हरे धनिए से सजाकर गर्मागर्म परोसें.
(ऐसे रखें दही को ज्यादा दिनों तक फ्रेश )
नोट:
आप काजू पाउडर की जगह सामक के चावल के पाउडर का भी प्रयोग कर सकते हैं.

Tags- दही वाले आलू की सब्जी, how to make dahi wale aloo, dahi wale aloo ki sabzi
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (352 ratings)
4.2 avg from 352 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बहुत स्वादिष्ट होते हैं दही वाले आलू, ये है बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आलू - 200 ग्राम, छोटे साइज के, दही- 350 ग्राम, काजू पाउडर- 20 ग्राम, देसी घी- 2 छोटे चम्मच, जीरा- आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच, अदरक (बारीक कटा)- एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)- एक छोटा चम्मच, हरा धनिया (बारीक कटा)- एक छोटा चम्मच, एक टमाटर कटा हुआ (ऐच्छिक), नमक- 1 छोटा चम्मच, पानी- 150 मिली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes