रागी के आटे की इडली

रागी के आटे की इडली

रागी इडली में दही और थोड़ा-सा बेकिंग सोडा पड़ता है, जिससे इडली मुलायम बनती है. यहां जानें रागी इडली बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप सूजी
  • 1 कप रागी आटा
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 1 कप दही
  • 1 कप पानी, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक पैन रखें और इसमें सूजी को 2-3 मिनट के लिए रोस्‍ट कर लें. फिर इन्‍हें ठंडा कर लें.
- अब एक कटोरे में सूजी और रागी का आटा मिक्‍स करें. (कुकिंग टिप्स जो आपके काम को कर देंगे आसान )
- ऊपर से नमक और दही डालकर पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. (देखें सॉफ्ट इडली बनाने का सबसे आसान तरीका)
- इस घोल को 30 मिनट के लिए रख दें. तय समय बाद अगर जरूरत लगे तो और पानी मिला लें. (ओट्स इडली की रेसिपी)
- इडली बनाने से पहले इसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इडली बनाने वाले सांचे पर तेल लगाएं और इडली का घोल डाल कर इसे 8-10 मिनट तक के लिए स्‍टीम होने के लिए रख दें. आंच मध्‍यम ही रखें. ( कैसे तैयार करें इडली के लिए परफेक्ट घोल )
- तय समय बाद इडलियों को निकालने से पहले इसे 5 मिनट तक स्टीमर को ठंडा होने दें.
- तैयार इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें और खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (11 ratings)
4.5 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रागी के आटे की इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes