इन मीठे पकवानों से और भी खास हो जाएगी आपकी ईद

इन मीठे पकवानों से और भी खास हो जाएगी आपकी ईद

ADVERTISEMENT

🍳 दिशा-निर्देश

इस ईद में वही एक सी सेवइयां न बनाकर आप दूसरी लजीज चीजें भी बना सकते हैं. जानिए मार्केट में क्या चीज आप खा सकते हैं या घर पर बना सकते हैं.

शीरमाल
शीरमाल आमतौर पर बाज़ार में तैयार ही मिलता है यानी आप जब भी बाज़ार जाएं तो यह आपको आसानी से मिल जाएगा. इसे मैदे, शक्कर और घी से बनाया जाता है. इसका स्वाद पाव जैसा लगता है. इसलिए बाज़ार में यह मीठी रोटी के नाम से भी जानी जाती है. शीरमाल में शीर दूध को कहा जाता है. शीरमाल फ़ारसी शब्द है जिसका अर्थ दूध से गूंथे आटे की रोटी होता है. मुस्लिम समुदाय के लोग शादियों में जरूर बनवाते हैं. ( मेरठ के मशहूर दही बड़े)

बाकरखानी
लखनऊ और हैदराबाद में हमेशा से लोकप्रिय बाकरखानी का अपना अलग ही मज़ा है. यह खाने में मीठा लगती है. इसे मैदे, सूखे मेवे और मावे से बनाया जाता है फिर तंदूर या ओवन में सेंका जाता है. यह दूध के साथ भी खाई जाती है. यह आसानी से पच भी जाती है.

दूध फ़ेनी
फ़ेनी को दूध के साथ खाया जाता है. यह बाज़ार में 2-3 रंगों और वैरायटी में मिलती है, जैसे कम तली हुई, सफेद या ज़्यादा तली हुई लाल रंग की होती है. फ़ेनी सेवइयों से अलग होती हैं. यह तार के गुच्छे की तरह होती हैं. इसके साथ ही इसे बनाने में मेहनत भी ज़्यादा लगता है. (हैदराबादी डबल का मीठा )

अंगूरदाना
अंगूरदाने उड़द की दाल से बनई जाने वली मोटी बूंदी, अफ्तारी में काफी प्रयोग किया जाता है जो कि बेसन से बनाया जाता है. स्वाद के नज़रिये से यह मीठी होती है. (जानें क्या है रोजे और इफ्तार के मायने)

नॉनवेज में है हमारे पास खास

ये तो मीठे पकवान हुए. अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं. तो इसके लिए भी पकवानगली पर कई ऐसे पकवान की रेसिपी है जिन्हें अपनाकर आप आसानी से बना सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इन मीठे पकवानों से और भी खास हो जाएगी आपकी ईद एक लोकप्रिय फूड न्‍यूज़ रेसिपी है, जिसे इन मीठे पकवानों से और भी खास हो जाएगी आपकी ईद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes