सर्दी के लिए परफेक्ट है टमाटर और हरे प्याज का शोरबा
Back
सूप वेज

सर्दी के लिए परफेक्ट है टमाटर और हरे प्याज का शोरबा

ठंड में सूप पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है. बाजार वाला सूप तो अक्सर आप पीते हैं. अगर हेल्दी सूप की रेसिपी मिल जाए तो कैसा रहेगा. इसलिए हम बता रहे हैं टमाटर और हरे प्याज का शोरबा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम मक्खन
  • 100 ग्राम आटा
  • 4 कलियां लहसुन की, बारीक कटी हुई
  • 2 टेबलस्पून अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 टीस्पून हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 500 ग्राम टमाटर, कटे हुए
  • 1 हरा प्याज, बारीक काट लें, एक पैन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- पैन में मक्खन डालकर मीडियम आंच पर रखकर पिघलाएं.
- घी पिघल जाए तो पैन में आटा छिड़कें और सुनहरा-भूरा होने तक चलाते हुए भूनें.
- आंच धीमी करके पैन में अदरक, लहसुन , कटी हुई हरी मिर्च, इलायची, धनिया, जीरा और गरम मसाला पाउडर डालें. हिलाते हुए अच्छी तरह मिला लें.
- इस मिश्रण में कटे हुए टमाटर डाल दें.
- सूप में उबाल आने तक तेज आंच पर पकाएं और इसके बाद धीमी आंच पर 12 मिनट तक पकने दें.
- सूप को छन्नी से छान लें.
- हरी प्याज से गार्निश सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दी के लिए परफेक्ट है टमाटर और हरे प्याज का शोरबा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम मक्खन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes