घर पर ऐसे बनाइए रूह अफजा, जानिए तरीका

घर पर ऐसे बनाइए रूह अफजा, जानिए तरीका

रूह अफजा, गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह शरबत लोगों को बहुत पसंद आता है. इसे मुख्यत: रमजान के दिनों बहुत पिया और पिलाया जाता है. गर्मी में रूह अफजा का शरबत बनाकर पीने से पूरे शरीर में तरावट आ जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 30-40 गुलाब की पंखुड़ियां, आधा किलो चीनी, आधा कप पानी, चुटकीभर साइट्रिक एसिड (नींबू सत, नींबू फूल, टार्टरिक एसिड)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 8 - 10
- सबसे पहले पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- अब सभी पंखुड़ियों का पेस्ट बनाएं.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी, चीनी और पंखुड़ियों का पेस्ट डालकर कड़छी से लगातार चलाते रहें.
- पेस्ट के हल्का गाढ़ा होते ही साइट्रिक एसिड मिलाएं ताकि शरबत बढ़िया बना रहे.
- जब यह पूरी तरह से यानी शरबत की तरह गाढ़ा बनकर तैयार हो जाए तब आंच बंद कर दें.
- शरबत को ठंडाकर एक बर्तन में छन्नी की मदद से छान लें.
- आप इसे एक कांच की बोतल में डालकर लगभग छह महीने तक स्टोर कर सकते हैं.

नोट:
- अगर जरूरत महसूस हो तो आप एक छोटा चम्मच गुलाब एसेंस का भी यूज कर सकते हैं.
- अगर आप और भी ज्यादा गहरा रंग चाहते हैं तो आधा छोटा चम्मच लाल फूड कलर डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (12 ratings)
3.3 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाइए रूह अफजा, जानिए तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 30-40 गुलाब की पंखुड़ियां, आधा किलो चीनी, आधा कप पानी, चुटकीभर साइट्रिक एसिड (नींबू सत, नींबू फूल, टार्टरिक एसिड) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes