दाल मोठ की चाट

दाल मोठ की चाट

चाय के साथ अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन होता है या फिर ब्रेकफास्ट में झटपट बनने वाली डिश हर किसी की चाहत होती है. दाल मोठ की चाट एक ऐसी ही डिश जो जल्दी बन जाती है और हेल्दी भी है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 300 ग्राम उबली हुई मोठ दाल (मूंग दाल)
  • 2 आलू, उबले हुए
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 प्याज
  • 2 टम्मटर
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती
  • 1 नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक, आधा कप दही
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक सेंव

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
- उबले आलू का छीलकर टुकड़ों में काट लें.

माइक्रोवेव में ऐसे उबालें आलू

- अब टमाटर , प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया को बारीक काट लें.
- अब एक बाउल में उबली मोठ डालें और इसमें आलू, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- प्लेट पर डालें और नींबू का रस, धनियापत्ती, दही और बारीक सेंव से गार्निश कर मजे खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (48 ratings)
4.2 avg from 48 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दाल मोठ की चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम उबली हुई मोठ दाल (मूंग दाल) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes