ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन

ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन

मंचूरियन पसंद हैं तो इडली के साथ इसे दीजिए एक नया ट्विस्ट. सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 इडली, आधा कप कॉर्नफ्लोर, आधा कप मैदा, आधा चम्मच सोया सॉस, आधा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, डीप फ्राई के लिए तेल, ग्रेवी के लिए सामग्री, एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 4 हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक, एक शिमला मिर्च, आधा चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच तेल,  4 चम्मच कॉर्नफ्लोर, आधा कप हरी प्याज के पत्ते, कटे हुए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले इडली को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्का सा नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
- इडली के टुकड़ों को इस घोल में डुबो कर डीप फ्राई कर लें.
- इडली फ्राई कर अलग रख लें.
- अब प्याज, हरी मिर्च, अदरक और शिमला मिर्च को बारीक काट लें.
- एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालें और इसमें सामग्रियों को हल्का भून लें.
- इसके बाद इसमें आधा चम्मच सोया सॉस मिला कर इस पर फ्राइड इडली डाल दें.
- अब इसमें कॉर्नफ्लोर को 3 कप पानी के साथ मिक्स करके डालें और उबाल कर आंच से हटा लें.
- इस पर हरी प्याज को छिड़कें और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (169 ratings)
4.2 avg from 169 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 इडली, आधा कप कॉर्नफ्लोर, आधा कप मैदा, आधा चम्मच सोया सॉस, आधा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, डीप फ्राई के लिए तेल, ग्रेवी के लिए सामग्री, एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes