मैंगो रबड़ी

मैंगो रबड़ी

रबड़ी में दे आम का ट्विस्ट और बनाएं मैंगो रबड़ी. ये बच्चों को घर पर दी जाने वाली टेस्टी ट्रीट के मेन्यू में शामिल की जा सकती है. जानें इसे बनाने का आसान तरीका..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक लीटर दूध, एक कप चीनी, एक कप आम का गूदा, एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर, एक बड़ा चम्मच बादाम, बारीक कटे हुए, एक बड़ा चम्मच पिस्ते, बारीक कटे हुए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- दूध को एक भारी तले के बर्तन में डालकर गैस पर मध्यम आंच में रखें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें और इसे आधा होने तक पकाएं.
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि दूध बर्तन में चिपके नहीं.
- जब दूध आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें और दूध में चीनी डालकर घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें.
- जब दूध ठंडा हो जाए तो आम का पल्प इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार रबड़ी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
- फ्रिज से निकाल कर बादाम और पिस्ते से सजा कर ठंडी-ठंडी आम रबड़ी सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (139 ratings)
4.2 avg from 139 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैंगो रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक लीटर दूध, एक कप चीनी, एक कप आम का गूदा, एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर, एक बड़ा चम्मच बादाम, बारीक कटे हुए, एक बड़ा चम्मच पिस्ते, बारीक कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes