इडली पिज्ज़ा

इडली पिज्ज़ा

अगर बच्चे इडली नहीं खाते हैं या फिर बची हुई इडली आपको बेकार लगती है तो इससे पिज्ज़ा बना सकते हैं. यकीन मानिए बच्चे इस डिश को बहुत पसंद करेंगे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 चौथाई कप चावल, एक चौथाई कप उडद दाल, छाछ आवश्यकतानुसार, आधा कप हरे मटर
  • 1 प्याज स्लाइस में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च टुकड़ों में कटा हुई
  • 1 टमाटर स्लाइस में कटा हुआ, आधा कप मोजरेला चीज कद्दूकस
  • 1 छोटा चम्मच ओरिगेनो, एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- दाल और चावल को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.  देखें सॉफ्ट इडली बनाने का सबसे आसान तरीका
- तय समय बाद पानी निकालें और छाछ मिलाकर पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब इसे 4-5 घंटे खमीर उठने के लिए रख दें.  बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स
- इसके बाद मिश्रण में नमक, मटर, लाल मिर्च व बेकिंग सोडा मिलाकर इडली के सांचें में डालकर 4-5 मिनट पकाएं.
- एक प्लेट में इडली निकाल लें.  नारियल की चटनी बनाना सीखें...
- सभी इडली पर प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, नमक और चीज की टॉपिंग करें.
- अब एक नॉनस्टिक पैन में 4-5 इडली रखें और मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक तक ढककर रखें.
- इडली पिज्जा बनकर तैयार है इसे चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें. कैसे तैयार करें इडली के लिए परफेक्ट घोल
- आप चाहें तो फ्रेश इडली की जगह बची हुई इडली से भी यह लजीज डिश बना सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (22 ratings)
4.4 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इडली पिज्ज़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 चौथाई कप चावल, एक चौथाई कप उडद दाल, छाछ आवश्यकतानुसार, आधा कप हरे मटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes