इस रमजान जरूर बनाइए तहसीलदारी मटन कोरमा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

इस रमजान जरूर बनाइए तहसीलदारी मटन कोरमा

अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं तो, बनाना बिल्‍कुल भी न भूलें तहसीलदारी मटन कोरमा. यह रेसिपी एक जाने-माने तहसीलदार ने बनाई थी जिसमें कम मसालों और बहुत ज्यादा मलाई डाली जाती है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो मटन, प्याज का पेस्ट 2, अदरक-लहसुन पेस्‍ट 2 चम्मच, दही एक चौथाई कप, क्रीम एक चौथाई कप, खोया 2 चम्मच, रबड़ी एक चौथाई कप, चुटकीभर जायफल पाउडर, मिर्च पाउडर 2 चम्मच लाल, स्‍वादानुसार नमक, तेल 4 बड़ा चम्‍मच

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- मटन को धोकर पानी निकाल लें.
- मध्यम आंच में एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें प्‍याज का पेस्‍ट डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्‍ट डालकर 5 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें मटन डालकर मध्‍यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- दही को फेंट लें और पैन में डालकर लगातार चलाते रहें.
- फिर इसमें मिर्च पाउडर, नमक, क्रीम, खोया और रबड़ी डालें.
- अच्छी तरह मिक्‍स करें और 5 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें आधा कप पानी डालकर आंच को धीमा करें और ढककर 30 मिनट तक पकाएं.
- जब मटन पूरी तरह से पक जाए तब इसमें जायफल पाउडर डाल लें.
- आंच बंद करें मटन पर धनियापत्ती डाल दें.
-  गर्मागर्म तहसीलदारी कोरमा को राइस या रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (301 ratings)
3.9 avg from 301 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस रमजान जरूर बनाइए तहसीलदारी मटन कोरमा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो मटन, प्याज का पेस्ट 2, अदरक-लहसुन पेस्‍ट 2 चम्मच, दही एक चौथाई कप, क्रीम एक चौथाई कप, खोया 2 चम्मच, रबड़ी एक चौथाई कप, चुटकीभर जायफल पाउडर, मिर्च पाउडर 2 चम्मच लाल, स्‍वादानुसार नमक, तेल 4 बड़ा चम्‍मच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes