मोहर्रम के मौके पर बनाई जाती है मटन हलीम
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मोहर्रम के मौके पर बनाई जाती है मटन हलीम

मटन हलीम को कुछ दालों के साथ पकाया जाता है. खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. जानें इसकी आसान रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 400 ग्राम बोनलेस मटन, आधा छोटा कप दलिया (भीगा हुआ)
  • 1 बड़ी चम्मच चना दाल
  • 1 बड़ी चम्मच हरी मूंग दाल
  • 1 बड़ा कप दही, स्‍वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्‍ट
  • 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच काली मिर्च (फ्राई)
  • 1 बड़ा कप प्याज (फ्राई)
  • 2 बड़े कप मटन का शोरबा
  • 2-4 पुदीने की पत्तियां, आधा छोटा कप बारीक कटा हरा धनिया, घी तलने के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मटन को अच्‍छी तरह से पानी से धो लें.
- अब मटन में नमक और दही के साथ आधे घंटे के लिए मैरीनेट कर रख दें.
- अब सभी दालों को अलग-अलग पानी में भिगोकर 10-15 मिनट तक रख दें.
- तय समय बाद दाल को छान लें. (काली मिर्च वाला मटन)
- हल्की आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म कर लें.
- अब इसमें दलिया और दाल डालकर कुछ देर तक भूनें.
- अब इसमें 1 कप पानी डालें.
- फिर पैन में मटन डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.  (झटपट सीखें पालक गोश्त बनाना..)
- इसके बाद हरी मिर्च पेस्‍ट, शाही जीरा, काली मिर्च, अदरक लहसुन पेस्‍ट, फ्राई किये हुए प्‍याज, गरम मसाला पाउडर और मटन का शोरबा डाल कर अच्छी तरह मिक्‍स कर लें.
- जब सभी चीजें पक जाए तब इसमें पुदीना और कटी हरी धनियापत्ती डालें. (झटपट सीखें पालक गोश्त बनाना..)
- अब स्वादानुसार नमक डालें और पैन को ढक दें.
- जब मटन पूरी तरह से पक जाए तो मटन के पीस को निकाल लें. (शामी मटन कबाब)
- अब पैन में बाकी बची ग्रेवी को किसी बड़े चम्मच से क्रश कर इसे अच्छी तरह पका लें.
- जब मिश्रण अच्छे से पक जाए तो इसमें वापस मटन डाल दें.
- हल्की आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकाएं. (मटन दम पुख्त)
- स्वादिष्ट हलीम बिल्कुल तैयार है.
- प्याज के लच्छों के साथ गार्निश कर परोसें.

Photo: youtube
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (6 ratings)
3.7 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मोहर्रम के मौके पर बनाई जाती है मटन हलीम एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम बोनलेस मटन, आधा छोटा कप दलिया (भीगा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes