चिकन शोरमा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन शोरमा

चिकन शोरमा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अक्सर आप बाहर का शोरमा खाते रहे हैं. अब बनाएं घर पर टेस्टी और लजीज चिकन शोरमा. देखें क्या है तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो बोनलेस चिकन
  • 2 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1 खीरा, बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आवश्यकतानुसार मेयोनीज, आधा बड़ा चम्मच मस्टर्ड पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच चिल्ली सॉस
  • 1 चौथाई कप सिरका, आधा कप दही, नमक
  • स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार, तलने के लिए तेल
  • 2 कप मैदा या गेहूं का आटा

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
- चिकन धोकर 2 इंच लंबे और 1 इंच चौड़े टुकड़े में काट लें.
- अब एक बाउल या बर्तान में अदरक-लहसुन का पेस्ट, चिल्ली सॉस, मस्टर्ड पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर चिकन को मैरिनेट कर 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें.
- जब तक मैरिनेशन सेट हो रहा है तब तक आटा गूंद लें.
- इसकी लोइयां बनाकर पतली रोटियां बेलें और और तवे पर ही सेक लें.
- अब एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच पर रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें चिकन डालें और 20-25 मिनट तक पकाएं.
- चिकन शोरमा तैयार है.
- अब रोटी में पहले मेयोनीज लगाएं फिर 2 चम्मच शोरमा रखें. इसपर थोड़ा प्याज, टमाटर, खीरा और 1 चम्मच दही डालकर रोल बना लें.
- इस तरह सारी रोटियों के रोल बना लें.
- गरमागरम रोल को हरी चटनी , मेयोनीज, टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (60 ratings)
4 avg from 60 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन शोरमा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो बोनलेस चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes