जानिए हैदराबादी बिरयानी बनाने की रेसिपी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

जानिए हैदराबादी बिरयानी बनाने की रेसिपी

हैदराबादी चिकन बिरयानी एक नॉन वेजिटेरियन राइस डिश है. इसकी खासियत यही है कि इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद चिकन, मसालों और चावल का जो स्वाद मिलता है वो लाजवाब होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • चिकन 1 किलो, बासमती चावल आधा किलो, पानी 2 गिलास, अदरक का पेस्ट एक छोटा चम्मच, लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च 3, बारीक कटी हुई, पुदीना पत्ती एक कप, कटी हुई, धनियापत्ती एक कप, कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, केसर के 8-10 धागे, आधा कप दूध, योगर्ट/दही दो कप, नींबू का रस 3 बड़ा चम्मच, लौंग 7-8, तेजपत्ता 2, हरी इलायची 4-5, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा, घी 2 बड़ा चम्मच, तेल तीन चौथाई कप
  • स्वादानुसार नमक, पेस्ट बनाने के लिए मसाले, लौंग 7, हरी इलायची 4, दालचीनी आधा इंच टुकड़ा, आधा छोटा काली मिर्च, एक पैन, एक भारी तले वाली कड़ाही या तपेली, - प्रेशर कूकर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- इसके पहले दूध में केसर डालकर रख दें. (पंजाबी स्टाइल में बनाएं क्रीमी चिकन )
- इसके बाद 7 लौंग, 4 इलायची, आधा इंच दालचीनी और काली मिर्च को पीस लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए तेज आंच पर रखें.
- फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें.
- आंच बंद कर दें और प्याज को पीस लें. (मुरादाबादी यखनी चिकन बिरयानी बनाने की आसान विधि )
- अब चिकन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी मिलाएं.
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, आधा धनिया पत्ती, आधा पुदीना की पत्ती, नींबू का रस, हरी मिर्च, खड़े मसाले का पाउडर, प्याज, दही और प्याज तला हुआ तेल डालकर अच्छी तरह मिलाकर 2 घंटे के लिए रख दें.
- अब मीडियम आंच पर भारी तले वाली कड़ाही रखें. इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर तब तक पकाएं जब तक यह हल्का सुनहरा न हो जाए. इसे एक दूसरे बर्तन में निकाल लें. कड़ाही को साफ कर लें. (अब ढाबे स्टाइल में घर पर बनाएं चिकन भर्ता )
- प्रेशर कूकर में पानी, चावल, लौंग, तेजपत्ता, इलायची और दालचीनी डालें.
- इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मीडियम आंच पर रखें. ध्यान रखें कूकर का ढक्कन बंद नहीं करना है. इसे ऊपर से ढकना भर है.
- जब इसमें से उबाल आ जाए या चावल 80 प्रतिशत तक पक जाए तो आंच बंद करके चावल का पानी छानकर निकाल दें और इसे बड़ी थाली में फैलाकर रख दें. (ढाबा स्टाइल में चिकन बनाने की विधि )
- अब भारी तले वाली कड़ाही को मीडियम आंच पर रखकर इसमें घी डाल लें.
- जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पहले आधा चावल फैलाएं फिर इसके ऊपर चिकन. फिर चिकन के ऊपर बचा चावल फैलाएं.
- फिर चावल पर केसर वाला दूध, पुदीने की पत्तियां और धनिया पत्ती फैला दें.
- आखिर में इसके ऊपर बचा हुआ घी डालें.  (15 मिनट में बनेगा यह चिकन, जूसी और स्वाद में मजेदार )
- कड़ाही का ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं.
- तय समय बाद प्लेट में बिरयानी निकालें और रायते के साथ मजे खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (93 ratings)
3.9 avg from 93 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जानिए हैदराबादी बिरयानी बनाने की रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे चिकन 1 किलो, बासमती चावल आधा किलो, पानी 2 गिलास, अदरक का पेस्ट एक छोटा चम्मच, लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च 3, बारीक कटी हुई, पुदीना पत्ती एक कप, कटी हुई, धनियापत्ती एक कप, कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, केसर के 8-10 धागे, आधा कप दूध, योगर्ट/दही दो कप, नींबू का रस 3 बड़ा चम्मच, लौंग 7-8, तेजपत्ता 2, हरी इलायची 4-5, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा, घी 2 बड़ा चम्मच, तेल तीन चौथाई कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes