ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 किलो चिकन, एक कप मेथी की पत्तियां
- 2 बड़े प्याज, कटे, एक चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- 3/4 बड़े चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, आधा कप टमाटर की प्यूरी
- 1/4 कप दही
- 2 चुटकी हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 3/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 8 काजू
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल
विधि
- मेथी की पत्तियों में थोड़ी चीनी, पानी और नमक डालकर 15 मिनट के लिए रखें.
- फिर मेथी का पानी निचोड़कर अलग कर दें.
- पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें प्याज फ्राई करें. जब प्याज ब्राउन हो जाएं तो गैस बंद करके इन्हें तेल से निकाल लें.
- काजू को गुनगुने पानी में 30 मिनट के लिए भिगोएं. फिर काजू पानी से निकालकर मिक्सर में बारीक पीसें और पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद प्याज और दही को मिक्सर में एक साथ पीसें और बारीक पेस्ट बना लें.
- भारी तले के बर्तन में 2 बड़े चम्मच तेल डालें और गैस पर गर्म करने रखें.
- गर्म तेल में मेथी पत्ते डालकर मध्यम आंच पर तक फ्राई करें.
- जब मेथी के पत्ते कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें तेल से निकालकर प्लेट में रखें.
- अब तेल में लहसुन-अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें.
- इसके बाद पेस्ट में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.
- अब मसालों में टमाटर प्यूरी डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- फिर प्याज-दही का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक और पकाएं.
- जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें चिकन के टुकड़े डालकर चलाते हुए मिलाएं और 4 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं.
- इसके बाद आंच धीमी करके चिकन ढक दें और पकने दे.
- जब चिकन 3/4 पक जाए तो इसमें काजू पेस्ट, गरम मसाला पाउडर और मेथी के पत्ते डालकर मिलाएं.
- अब चिकन में पानी आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिक्स करें.
- चिकन को पूरी तरह नर्म होने तक पकाएं और अपने हिसाब से ग्रेवी गाढ़ा होने तक पकाएं.
- तैयार है मेथी चिकन. गैस बंद कर दें और इसे गर्मागर्म रोटी, चावल या बिरयानी के साथ सर्व करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मेथी चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो चिकन, एक कप मेथी की पत्तियां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मेथी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो चिकन, एक कप मेथी की पत्तियां तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मेथी चिकन बनाने में लगभग 1 से 1.5 घंटे तैयारी का समय और 1 से 1.5 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह मेथी चिकन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मेथी चिकन बनाने के लिए 1 किलो चिकन, एक कप मेथी की पत्तियां के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मेथी चिकन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मेथी चिकन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मेथी चिकन एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT