चाय की चुस्की को और भी मजेदार बना देगा चिकन पकौड़ों का साथ
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

चाय की चुस्की को और भी मजेदार बना देगा चिकन पकौड़ों का साथ

चिकन पकौड़ा सभी को बहुत पसंद होता है और इसे घर पर बनानी भी आसान है. अगर आप एक बार ये रेसिपी पढ़ लेंगे तो इसे बार-बार जरूर बनाना चाहेंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बॉनलेस चिकन 500 ग्राम (बारीक कटा हुआ), तीन बड़ा चम्मच बेसन, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, दो छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, तीन से चार हरी मिर्च लंबी कटी हुई, आठ से दस करी पत्ता, एक नींबू, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चिकन को एक कटोरी में रखकर पानी से दो से तीन बार अच्छे से धो लें.
- अब इसमें प्याज,करी पत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट , हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और 10 से 15 मिनट के लिए मैरिनेड होने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद एक कड़ाही में मीडियम आंच में तेल गरम करने के लिए रखें.
- चिकन में बेसन और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला लें.(ध्यान रखें बेसन ज्यादा न डालें और अगर इसे मिलाने के लिए पानी की जरूरत हो तो हल्का सा पानी भी डाल सकते हैं.)
- तेल के गरम होते ही इसमें चिकन डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- तैयार है चिकन के गर्मागर्म क्रिस्पी पकौड़े. इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय की चुस्की को और भी मजेदार बना देगा चिकन पकौड़ों का साथ एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे बॉनलेस चिकन 500 ग्राम (बारीक कटा हुआ), तीन बड़ा चम्मच बेसन, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, दो छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, तीन से चार हरी मिर्च लंबी कटी हुई, आठ से दस करी पत्ता, एक नींबू, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes