आलू कतली
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

आलू कतली

काजू कतली का नाम तो आपने सुना ही है, क्या भी आलू कतली के बारे में सुना है? आलू कतली, यह सुनने में जितनी मजेदार लग रही है खाने में भी उतनी ही मजेदार है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का झटपट तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम आलू (मोटे स्लाइस में कटे हुए)
  • 8 से 10 मोटी हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर हींग
  • 1 बड़ा चम्मच साबुत जीरा
  • 2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 3 टमाटर (लंबे टुकड़ों में कता हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही हींग और जीरा डालें. (चटपटा आलू मसाला)
- जीरे के चटकने के बाद हरी मिर्च और आलू के स्लाइस डालकर कड़छी से चलाते हुए फ्राई करें.
- आलू के हल्का सुनहरा होते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और टमाटर डालकर पकाएं. टमाटर के सॉफ्ट होने तक भूनते रहें. (मिर्ची-मेथी दाना)
- टमाटर के सॉफ्ट होते ही पानी डालें और कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि 2 से ज्यादा सीटी न लगाएं. (आमरस की कढ़ी)
- भाप पूरी तरह से निकल जाने के बाद ढक्कन खोलकर गरम मसाला और धनिया पत्ती मिलाएं. (बिना अंडे वाली एग करी)
- आलू कतली तैयार है. रोटी, पराठा या पूरी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

फोटो: www.youtube.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (12 ratings)
4.3 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू कतली एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम आलू (मोटे स्लाइस में कटे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes