गाजर बींस की सूखी सब्जी

गाजर बींस की सूखी सब्जी

गाजर और बींस को उबालकर मसालों से साथ भूनी गई गाजर बींस की सूखी सब्जी बहुत ही आसान रेसिपी है. यह सब्जी बानाने में जितना आसान है उतनी ही स्वादिष्ट भी है. तो जानिए गाजर बींस की सूखी सब्जी बनाने की आसान र

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • गाजर 200 ग्राम बारीक कटी हुई, बींस 300 ग्राम छोटे-छोटे टुकड़ो में कटे हुए, एक मीडियम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ, दो छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो टमाटर बारीक कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, पानी एक चौथाई कप

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक प्रेशर कूकर में गाजर, बींस, पानी और हल्का नमक डालकर ढक्कन लगाएं और दो सीटी लगाकर उबाल ले.
- सीटी लगते ही तुरंत कूकर में से भाप निकाल लें. (भरवां करेला ही नहीं बल्कि भरवां कुंदरू की भी सब्जी)
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें. (गाजर-मटर फ्राइड राइस)
- जब तेल गरम हो जाए इसमें प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें टमाटर डालकर धीमी आंच पर दो मिनट तक पकाएं. (यह है आलू और गाजर पकाने का सही तरीका)
- जब टमाटर हलका गल जाए, इसमें नमक,धनिया, मिर्च, हल्दी और अमचूर पाउडर डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए भून लें.
( मसाला भूनते समय नमक कम डालें, क्योंकि गाजर को नमक डालकर उबाला गया था.)
- मसाला भूनने के बाद इसमें उबले हुए गाजर और बींस डालकर एक मिनट तक चलाते हुए सब्जी को मसालों के साथ मिला लें.
- तैयर है गाजर बींस की सूखी सब्जी.
- आंच बंद करें और एक बाउल में निकालकर गर्मागरम रोटी के साथ सर्व करें.
(लहसुन से लबालब है यह दाल, नाम है लहसुनी मेथी दाल)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गाजर बींस की सूखी सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे गाजर 200 ग्राम बारीक कटी हुई, बींस 300 ग्राम छोटे-छोटे टुकड़ो में कटे हुए, एक मीडियम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ, दो छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो टमाटर बारीक कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, पानी एक चौथाई कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes