ऐसे बनाइए चिली पनीर, आएगा मजेदार स्वाद
Back
दाल-सब्‍जी वेज,पार्टी

ऐसे बनाइए चिली पनीर, आएगा मजेदार स्वाद

क्यों चिली पनीर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है न? पनीर के पांरपरिक भारतीय स्वाद से हटकर इस डिश को बनाना भी बेहद आसान है. इसे स्नैक्स के तौर पर भी सर्व किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पनीर 250 ग्राम, दो चम्मच मैदा, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, आठ हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), लहसुन की  4 से 5 कलियां (बारीक कटी हुई), दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक बड़ा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस, दो बड़े चम्मच टोमैटो सॉस, एक चम्मच सफेद सिरका
  • स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पनीर के चौकोर पीस काट लें. अब एक बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर और चुटकीभर नमक डालें और पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें. ध्यान रहे यह घोल न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़ों को एक प्लेट में टिशू पेपर पर निकालकर रख लें.
- इसके बाद उसी कड़ाही से थोड़ा सा तेल कम कर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- अब प्याज फ्राइ करें. इसके भुन जाने के बाद कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं.
- सोया सॉस, सफेद सिरका, रेड चिली सॉस, टोमैटो सॉस , नमक और फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 5 मिनट तक पकने दें.
- तैयार है टेस्टी चिली पनीर.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (1440 ratings)
4.4 avg from 1440 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए चिली पनीर, आएगा मजेदार स्वाद एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे पनीर 250 ग्राम, दो चम्मच मैदा, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, आठ हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), लहसुन की  4 से 5 कलियां (बारीक कटी हुई), दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक बड़ा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस, दो बड़े चम्मच टोमैटो सॉस, एक चम्मच सफेद सिरका और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes