अरबी का साग
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

अरबी का साग

अरबी की सब्‍जी ज्‍यादातर लोगों को पसंद नहीं होती है लेकिन इसका चटपटा स्‍वाद जिसे कम मसालों में बनाया जाता है आपको जरूर पसंद आएगा. आज ही ट्राई करें अरबी का साग की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3 कप अरबी, उबली और छिली हुई
  • 2 चम्‍मच तेल
  • 1/2 चम्‍मच अजवायन
  • 1/2 चम्‍मच सरसों
  • 1/4 चम्‍मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्‍मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक गहरी नॉन-स्टिक कड़ाही में तेल गरम करें और अरबी के टुकड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें.
- अरबी के टुकडों को तेल सोखने वाले कागज पर निकाल लें और एक तरफ रख दें. (आलू भिंडी फ्राई)
- एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और अजवायन-सरसों डालकर तल लें.
- जब अजवायन-सरसों चटकने लगे तो तले हुए अरबी के टुकड़े, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. (लसुनी गोभी)
- अब मध्यम आंच पर सेंकते हुए इन्‍हें बीच-बीच में चलाते रहें और 2 मिनट तक पकाएं. (हिमाचली आलू पलदा)
- अरबी का साग तैयार है. इसे लंच या डिनर में सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (206 ratings)
4 avg from 206 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अरबी का साग एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 3 कप अरबी, उबली और छिली हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes