राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी
हल्दी तो अक्सर सब्जी और दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए डाली जाती है, लेकिन अगर इसकी लजीज सब्जी बनाने का तरीका मिल जाए तो क्या बात हो. एक बार जरूर बनाएं राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 10 servings
- आधा किलो कच्ची हल्दी की गांठ
- 200 ग्राम अदरक
- 250 ग्राम प्याज, लहसुन की 5 पोथी, छिली हुई, आधा किलो टमाटर
- 8-10 हरी मिर्च
- 750 ग्राम दही, आधा किलो देसी घी
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच धनिया
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला
विधि
- अदरक को भी छीलकर कद्दूकस लें और एक बर्तन में रख लें.
- प्याज को छीलकर गोल-गोल काट लें.
- लहसुन को छीलकर बारीक पीस कर एक कटोरी में रख लें.
- टमाटर काटें (एक टमाटर के दो या तीन टुकड़े ही करें) टमाटर ताजे होने चाहिए.
- हरी मिर्च को चीरा लगाकर उसके अन्दर से बीज निकाल दें व उसके चार टुकड़े कर लें.
- अब एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें व इसमें हल्दी को तब तक तलें जब तक हल्दी का रंग सुनहरा न हो जाए.
- तलने के बाद हल्दी को घी से बाहर निकालकर एक बर्तन में रख लें.
- अब इसी घी में प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक इसका रंग गुलाबी न हो जाए. भूनने के बाद प्याज को निकालकर एक अलग बर्तन में रख लें.
- अब दही को एक बर्तन डालें इसमें मिर्ची पाउडर,धनिया,नमक आदि मसाले डालकर अच्छी तरह फेंट कर मिला लें. (बर्तन सिल्वर या कांसे का इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर होगा.)
- अब एक दूसरी कड़ाही में तलने के बाद बची घी को छानकर गर्म करें और गर्म होते ही इसमें सौंफ, अदरक, गरम मसाला, जीरा, लहसुन, मिर्ची के कटे टुकड़े डालकर फ्राई करें. हल्का फ्राई होने के बाद दही में तैयार किया हुआ मसाला डाले दें. इसमें उबाल आने के बाद आंच धीमी कर तब तक पकाएं जब तक दही का पानी पूरी तरह से सूख न जाए.
- पानी सूखते ही इसमें घी की मात्रा दिखाई देने लगेगी व दही की जाली बन जाएगी.
- अब इस मसाले में सभी तली हल्दी और प्याज डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
- पहले उबाल के बाद कटे हुए टमाटर व हरा धनिया डालकर एक बार चला लें व बर्तन का ढक्कन बंद कर चूल्हे से उतार लें. उतारने के बाद 20 मिनट तक ढक्कन खोलें.
- स्वादिष्ट हल्दी की सब्जी तैयार है. इसे मोटी रोटी के साथ खाएं तो ही मजा है.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो कच्ची हल्दी की गांठ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो कच्ची हल्दी की गांठ तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी रेसिपी लगभग 8 - 10 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने के लिए आधा किलो कच्ची हल्दी की गांठ के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT