स्पाइसी भिंडी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

स्पाइसी भिंडी

भिंडी की सब्जी हर किसी को पसंद होती है तो क्यों न रेगुलर स्वाद से हट कर इसे दें स्पाइसी तड़का. आज ही ट्राई करें इसकी एक मजेदार रेसिपी और बनाएं स्पाइसी भिंडी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम भिंडी, लंबे टुकड़ों में कटी हुई
  • 2 छोटे चम्मच साबुत सूखा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 6-7 सूखी लाल मिर्च
  • 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 4-5 कली लहसुन
  • 4 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले एक पैन में साबुत धनिया और जीरा डालकर सूखा भून लें.
- अब एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज डालकर 2 मिनट तक भून लें.
- फ्राई प्याज में कटी हुई भिंडी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ढक कर पकने दें.
- अब धनिया और जीरा वाले पैन में लाल मिर्च डालकर महक आने तक भून लें.
- भूनें हुए मसालों को मिक्सी जार में डालें और साथ में भूनी मूंगफली और लहसुन की कलियां डालकर दरदरा पीस लें.
- दूसरी तरफ भिंडियों कोबीच-बीच में चलाते हुए पका लें और फिर कूटा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- स्पाइसी भिंडी तैयार है. इसे लंच या डिनर में साइड डिश में सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (127 ratings)
3.8 avg from 127 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्पाइसी भिंडी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम भिंडी, लंबे टुकड़ों में कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes