मेथी भाजी

मेथी भाजी

सर्दियों में खाने का एक अलग स्वाद होता. इस जायके में मेथी भी शामिल है. यहां सीखें मेथी भाजी बनाना, इसका टेस्ट गर्मागर्म पराठों और रोटियों के साथ मजेदार लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बारीक कटी हुई मेथी, आधा कप मूंग की दाल बिना छिलके वाली (चाहें तो), एक प्याज बारीक कटा हुआ, लहसुन की 5 कलियां छिली और बारीक कटी हुई
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- मेथी को अच्छी तरह पानी से धो लें. मूंग दाल को धोकर पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें.
- जीरा तड़कने लगे तो इसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और हींग डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो पानी से मूंग की दाल निकाल कर पैन में डालें.
- अब मेथी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद एक बड़ा चम्मच पानी डालकर पैन को ढक दें. भाजी को मध्यम आंच पर पकने दें.
- जब मेथी और दाल अच्छी तरह नर्म हो जाए तो पैन से ढक्कन हटा दें.
- अब भाजी का पानी सुखाकर इसे अच्छी तरह भून लें.
- इसके बाद गैस बंद कर दें. तैयार है मेथी भाजी. इसे रोटी या पराठे के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (151 ratings)
4.2 avg from 151 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेथी भाजी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बारीक कटी हुई मेथी, आधा कप मूंग की दाल बिना छिलके वाली (चाहें तो), एक प्याज बारीक कटा हुआ, लहसुन की 5 कलियां छिली और बारीक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes