जानिए रेस्टोरेंट स्टाइल में पालक पनीर बनाने की विधि

जानिए रेस्टोरेंट स्टाइल में पालक पनीर बनाने की विधि

पालक को गुणों की खान कहा जाता है. इसके फायदे लेने के लिए पेश है भारतीय रसोई में बनने वाली एक खास डिश पालक पनीर.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम पालक
  • 250 ग्राम पनीर, एक प्याज कटा हुआ (चाहें तो इसे कद्दूकस कर लें), दो टमाटर कटे हुए (टमाटर पीसकर प्यूरी बना सकते हैं)
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, दो साबुत लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक टुकड़ा दालचीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- पालक को साफ करके धो लें. कूकर आधा कप के साथ एक सीटी आने तक उबालें.
- इसके बाद पालक का पानी निकाल दें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- पनीर के चौकोर पीस काट लें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और दालचीनी डालकर भूनें.
- फिर कटा या पिसा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फ्राई करें. जब प्याज सुनहरा होने लगे तो टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर पकाएं.
- उसके बाद मसाले में पालक का पेस्ट डालकर 10 से 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. जरूरत हो तो आधा कप पानी और डाल लें मिलाएं.
- जब पालक पक जाए तो उसमें पनीर के टुकड़ें डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकने दें.
- अब गैस बंद कर दें और इसे क्रीम व कद्दूकस पनीर से गार्निश कर लें.
- तैयार पालक पनीर को गर्मागर्म रोटियों के साथ खाएं और अपनों को खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (956 ratings)
4.3 avg from 956 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जानिए रेस्टोरेंट स्टाइल में पालक पनीर बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes