मजेदार स्वाद वाला ब्रोकली कैप्सिकम पुलाव बनाना सीखें

मजेदार स्वाद वाला ब्रोकली कैप्सिकम पुलाव बनाना सीखें

ब्रोकोली कैप्सिकम पुलाव एक हेल्दी डिश है. इसे बनाने का तरीका आम पुलाव जैसा ही है. आसानी से बनने वाला यह पुलाव बच्चों को बहुत पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम ब्रोकोली के टुकड़े
  • 50 ग्राम कैप्सिकम (मोटे कटे हुए)
  • 2 कप बासमती चावल
  • 1 एक कप बारीक कटी प्याज
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 2 हरी इलायची
  • 4-5 लौंग, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा
  • 1 चक्रीफूल, नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 3 गिलास पानी, प्रेशर कूकर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चावल में दो गिलास पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
- इसके बाद प्रेशर कूकर में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- घी के गर्म होने पर इसमें हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, चक्रीफूल डालें.
- मसालों के भुनते ही लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- चावल का पानी छान लें.
- इसके बाद कूकर में ब्रोकोली , कैप्सिकम डालकर 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें.
- इसके बाद इसमें चावल, नमक और डेढ़ गिलास पानी डालकर ढक्कन लगा दें.
- एक सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें. कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
- ब्रोकोली कैप्सिकम पुलाव को प्लेट पर निकालें और रायते के साथ खाएं-खिलाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मजेदार स्वाद वाला ब्रोकली कैप्सिकम पुलाव बनाना सीखें एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम ब्रोकोली के टुकड़े और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes