बचे चावल से बनाएं तवा पुलाव

बचे चावल से बनाएं तवा पुलाव

बचे हुए चावल से कुछ बढ़िया और लजीज डिश बनाना चाहते हैं तो यह आपके उम्मीदों पर खरा उतरेगा. जानें लाजवाब स्वाद और कम समय में बनने वाले तवा पुलाव का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप पके हुए बासमती चावल (या जो भी चावल बचे हों), आधा छोटा चम्मच जीरा, मीडियम साइज का एक प्याज, बारीक कटा हुआ, आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक तिहाई कप गाजर, बारीक कटी, एक बड़ा टमाटर, बारीक कटा, एक तिहाई कप हरे मटर, आधा बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, नमक
  • स्वादानुसार, डेढ़ (1.5) बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर एक बर्तन में गाजर और मटर को नमकीन पानी में नरम होने तक उबालें. इसमें लगभग 5-7 मिनट लगेंगे. फिर इनको छान कर अलग कर लें.
- अब एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. इसमें जीरा डालकर तड़कने दें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें.
- इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 25-30 सेकेंड तक भूनें.
- अब टमाटर डालकर इसे तब तक भूनें जब तक यह नरम नहीं पड़ जाते और तेल नहीं छूटने लगता. इसमें लगभग 2 मिनट लगेंगे.
- इसके बाद तवे में उबले हुए मटर-गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें पाव भाजी मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें चावल डालें और कड़छी से धीरे-धीरे चलाते हुए मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं.
- गैस बंद करके तवा पुलाव को एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
- धनिया, बारीक कटे प्याज और नींबू के रस से गार्निश कर दही के साथ खाएं.

नोट :
- अगर आपने चावल उबालते समय नमक डाला था तो उसी मुताबिक पुलाव में नमक मिलाएं.
- पुलाव को पापड़ और सलाद के साथ खाएं. इसका और भी ज्यादा स्वाद आएगा.
- आप पुलाव में कुछ नयापन चाहते हैं तो इसमें उबला हुआ आलू और शिमला मिर्च भी डालें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (216 ratings)
4.3 avg from 216 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बचे चावल से बनाएं तवा पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पके हुए बासमती चावल (या जो भी चावल बचे हों), आधा छोटा चम्मच जीरा, मीडियम साइज का एक प्याज, बारीक कटा हुआ, आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक तिहाई कप गाजर, बारीक कटी, एक बड़ा टमाटर, बारीक कटा, एक तिहाई कप हरे मटर, आधा बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes