ऐसे बनाइए खीरा, आलू और मूंगफली का सलाद
Back
सलाद वेज,हेल्‍दी फूड

ऐसे बनाइए खीरा, आलू और मूंगफली का सलाद

खाने में सलाद शामिल करना बेहद जरूरी होता है. यह पचाने में आसान होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो खीरा, दो आलू (उबले हुए), एक कप मूंगफली, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर चीनी (चाहें तो), एक बड़ा चम्मच नींबू का रस

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम कर मूंगफली डालकर भून लें और आंच बंद कर दें.  
- मूंगफली के ठंडा होने के बाद इसे दरदरा पीस लें.
- अब खीरे को धोकर छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- खीरे के बाद आलू के छिलके उतारकर इन्हें भी छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक कटोरी में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.  
- चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- ऊपर से नींबू का रस निचोड़कर हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए खीरा, आलू और मूंगफली का सलाद एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे दो खीरा, दो आलू (उबले हुए), एक कप मूंगफली, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर चीनी (चाहें तो), एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes