20 मिनट में बनाएं पनीर पोहा

20 मिनट में बनाएं पनीर पोहा

ब्रेकफास्ट में पोहा तो हर घर में बनता ही है. आज दें इसे एक नया ट्विस्ट. बनाएं पनीर पोहा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप पोहा, आधा कप पनीर (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • 1 प्याज (टुकड़ो में कटा हुआ), आधा छोटा चम्मच बड़ी राई
  • 12-15 काजू
  • 5-7 करी पत्ते
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 कप पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले 2 कप पानी में पोहा भिगो कर रख दें.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (कॉर्न पोहा)
- तेल के गर्म होते ही इसमें राई, हरी मिर्च, प्याज, करी पत्ते, काजू, डालें और कड़छी से चलाएं.  (इंदौरी उसल पोहा)
- अब इसमें पनीर के पीस, नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें. (पोहा कटलेट)
- जब पनीर हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें पोहा डालकर कड़छी से अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (20 मिनट में बनेगा स्प्राउट मूंग पोहा)
- बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, चीनी और नींबू का रस ऊपर से डालें और आंच बंद कर दें. (पोहा ढोकला)
- पनीर पोहा तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (10 ratings)
4.4 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

20 मिनट में बनाएं पनीर पोहा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पोहा, आधा कप पनीर (टुकड़ो में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes