चना दाल खमन ढोकला बनाने की सबसे आसान विधि

चना दाल खमन ढोकला बनाने की सबसे आसान विधि

ढोकला यूं तो बेसन, सूजी और चावल के आटे से बनाया जाता है. अगर आपको बनाकर खाने का मन है, घर में बेसन नहीं है तो फिर चने की दाल से भी टेस्टी ढोकला बनाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चना दाल, एक कप, नींबू का रस, एक चम्मच, दही
  • 2 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच, ईनो फ्रूट साल्ट, एक छोटा चम्मच (1/3 चम्मच बेकिंग सोडा), हल्दी पाउडर, चुटकीभर, तेल, एक छोटा चम्मच तेल, पानी, दो कप
  • स्वादानुसार नमक, प्रेशर कूकर/इडली मेकर, तड़के के लिए, तेल, एक बड़ा चम्मच, हींग, चुटकीभर, राई, आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च
  • 4-5 कटी हुई, कटी हुई धनियापत्ती
  • 2 बड़ा चम्मच, एक कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह धो लें.
- फिर इसमें दो कप पानी डालकर 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय बाद दाल को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसका पानी फेंके नहीं बल्कि पीसने के लिए इसी का पानी का इस्तेमाल करें.
- जब दाल पिस जाए तो इसके पेस्ट/मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
- इसमें नींबू का रस, नमक और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. (माइक्रोवेव में ढोकला बनाने का तरीका )
- इस मिश्रण को 1-2 घंटे के लिए ढककर रख दें. ताकि यह अच्छी तरह फूल जाए.
- तय समय बाद इसमें हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालकर फिर से अच्छी फेंट लें.
- इसके बाद ढोकला पकाने वाले बर्तन में तेल लगाकर चिकना कर लें.
- स्टीमर या कूकर में 2-3 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- फिर पेस्ट में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर एक मिनट तक फेंटें. आप देखेंगे पेस्ट फूल गया है.
- तुरंत इस मिश्रण को तेल लगे बर्तन में डालकर स्टीमर या इडली मेकर कूकर में रखकर ढक्कन बंद कर दें.
- मीडियम आंच पर 10-15 मिनट तक भाप में पकाने के बाद ढोकले में चाकू गड़ाकर देख लें. अगर चाकू साफ है तो ढोकला पक गया है और अगर इसमें पेस्ट का गीलापन लगा है तो इसे 2-3 मिनट तक और स्टीम कर लें.
- तय समय बाद स्टीमर से थाली निकालें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
- फिर ढोकले को छोटे टुकड़ों में काट लें. (बिना सूजी और बेसन के बनाएं ढोकला )
- अब एक बर्तन में तेल डालकर गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, राई, हरी मिर्च डालकर तड़का लगा लें.
- इस तड़के में एक कप पानी डालकर एक उबाल लगाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार तड़के को ढोकले पर डालें और धनियापत्ती से गार्निश कर खाएं.
Tags- How to make chana dal dhokla, famous gujarati dhokla recipe, dhokla recipe, besan dhokla
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (25 ratings)
4.1 avg from 25 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चना दाल खमन ढोकला बनाने की सबसे आसान विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चना दाल, एक कप, नींबू का रस, एक चम्मच, दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes