फ्राइड पोटैटो एग बॉल्स

फ्राइड पोटैटो एग बॉल्स

स्नैक्स या स्टार्टर्स में कोई अलग डिश ट्राई करनी है तो अंडे और आलू के टेस्टी कॉम्बो के साथ तैयार करें फ्राइड पोटैटो एग बॉल्स की यह खास रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 उबले आलू
  • 2 कच्चे अंडे, आधा कप ब्रेड का चूरा, आधी चम्मच काली मिर्च, पिसी
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधआ कप धनिया, पत्तियां बारीक कटी
  • स्वादानुसार नमक, तेल, फ्राई करने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू छीलकर कद्दूकस कर लें.
- अब आलू में काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्तियां और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद बर्तन में अंडे फोड़कर फेंट लें.
- अब आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और इन्हें अंडे के घोल में डुबोकर करके, ब्रेड के चूरे में लपेटकर प्लेट में रखते जाएं.
- इसके बाद पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- फिर आलू की 3 से 4 बॉल्स को तेल में डालकर मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- अब प्लेट में किचन पेपर लगाकर फ्राइड बॉल्स को इसमें निकाल लें.
- इसी तरह सभी फ्राइड पोटैटो एग बॉल्स बनाएं.
- अब गर्मागर्म फ्राइड पोटैटो एग बॉल्स सॉस, चटनी, चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (31 ratings)
4.1 avg from 31 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्राइड पोटैटो एग बॉल्स एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 4 उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes