गोल पापड़ी बनाने की विधि

गोल पापड़ी बनाने की विधि

गोल पापड़ी आटे की बर्फी की तरह ही बनाई जाती है, लेकिन इसमें चीनी की जगह गुड़ डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप आटा, एक बड़ा चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच नारियल का बूरा, गार्निशिंग के बादाम की तरन, आटा- 1/2 कप, गुड़- 3/4 कप

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- सबसे पहले एक गहरे थाली में थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें.
- इसके बाद एक पैन में आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने के लिए भून लें.
- आटे को चलाते रहें ताकि यह तली में लगकर जले नहीं.
- जब आटा भुन जाए तो इसे आंच से उतार कर इसमें इलायची पाउडर, गुड़ और नारियल का बूरा डाल दें.
- जब गुड़ पिघलने लगे तो इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. ताकि नारियल का बूरा, आटा अच्छी तरह से मिल जाए.
- इस मिश्रण को घी लगी थाली में डालकर अच्छी तरह से फैला लें.
- बर्फी के आकार में काट लें.
- इन पर बादाम के कतरन को छिड़ककर खाएं और मेहमानों को खिलाएं.
- आप इस गोल पापड़ी को 4-5 दिन तक स्टोर करके रख भी सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोल पापड़ी बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप आटा, एक बड़ा चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच नारियल का बूरा, गार्निशिंग के बादाम की तरन, आटा- 1/2 कप, गुड़- 3/4 कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes