ये है मक्के के पकौड़े बनाने की विधि

ये है मक्के के पकौड़े बनाने की विधि

स्नैक्स में झटपट बनाकर कुछ खाना खिलाना चाहते हैं तो मक्के के पकौड़े जरूर बनाइए. इनका स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक छोटी कटोरी मक्का, दो से तीन उबले हुए आलू, एक प्याज बारीक कटी हुई, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, चार बडा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मक्के के दानों को साफ कर इसे दरदरा पीस लें.
- अब एक कटोरी में उबले हुए आलूओं को अच्छे से मैश करें.
- आलू में कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, लहसुन , अदरक, चाट मसाला, अजवाइन , नमक, धनिया पत्ती और कॉर्न फ्लोर मिलाएं.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही मिश्रण के छोटे छोटे गोले यानी पकौड़े बनाकर डालें.
- पकौड़ों को चारों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है मक्के के पकौड़े. चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (1 ratings)
3 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है मक्के के पकौड़े बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक छोटी कटोरी मक्का, दो से तीन उबले हुए आलू, एक प्याज बारीक कटी हुई, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, चार बडा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes