पकौड़ा चाट

पकौड़ा चाट

पकौड़े तो रोज खाते हैं और चाट भी. अगर दोनों को मिलाकर एक नई डिश बना दी जाए तो कैसा रहेगा. तो पेश है पकौड़ा चाट की रेसिपी खास आपके लिए...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप धुली मूंग दाल
  • 3 बड़ा चम्मच धुली उड़द दाल, एक तिहाई कप पानी, तलने के लिए तेल, चटनी के लिए, एक कप हरा धनिया
  • 3 बड़ा चम्मच पुदीने की पत्तियां
  • 2 बड़ा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 4-5 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 4 नींबू का रस, एक तिहाई चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 4 - 6
- दालों को एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय बाद पानी निथार लें और थोड़ा पानी, नमक डालकर पीस लें.
- पिसी दाल की गोलियां बना लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें पकौड़ियों को सुनहरा होने तक लें.
- एक बाउल में धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, जीरा पाउडर व नमक मिलाएं.
- इसमें थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में चटनी पीस लें.
- दाल की पकौड़ियों को एक प्लेट पर रखें.
- फिर इस पर हरी चटनी, ओनियन रिंग्स, गाजर और मूली के पत्ते से डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (88 ratings)
4.1 avg from 88 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पकौड़ा चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप धुली मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes