ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 बड़े प्याज, एक कप बेसन
- 2 बड़ा चम्मच चावल का आटा
- 3-4 हरी मिर्च
- 2 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक (डेढ़ चम्मच नमक), तलने के लिए तेल, आवश्यकतानुसार पानी, सर्व करने के लिए, आधी कटोरी मीठी चटनी / इमली की चटनी, आधी कटोरी धनिया की चटनी
विधि
- प्याज को छीलकर धो लें और लंबा-पतला काट लें.
- अब एक कटोरे में कटी प्याज, चावल का आटा, बेसन, कटी हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला लेकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार करें. घोल न तो अधिक पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा.
- एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें.
- तेल गरम हुआ है या नहीं, परखने के लिए घोल की 1-2 बूंदे इसमें डालकर देखें. अगर यह पूरी तरह गरम हो गया है तो डाली गई घोल की बूंद तुरंत पक तेल के ऊपर आ जाएगी.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें एक बड़ा चम्मच प्याज का घोल डालें. आप चाहें तो हाथ से भी पकौड़े डाल सकते हैं. अगर पहली बार बना रहे हैं तो चम्मच से ही डालें.
- इसी तरह 6-7 पकौड़े तेल में डालें.
- पकौड़े मध्यम-तेज आंच पर सुनहरा होने तक तलें. इस प्रक्रिया में तकरीबन 8-9 मिनट का समय लगता है.
- पकौड़ों को कड़ाही से निकालकर किचन पेपर पर रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- इसी प्रकार से पूरे घोल से पकौड़े तल लें.
- पकौड़े तैयार हैं. इन्हें लाल या हरी चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्याज के पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बड़े प्याज, एक कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े प्याज, एक कप बेसन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
प्याज के पकौड़े बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह प्याज के पकौड़े रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
प्याज के पकौड़े बनाने के लिए 2 बड़े प्याज, एक कप बेसन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, प्याज के पकौड़े को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
प्याज के पकौड़े का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
प्याज के पकौड़े एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT