रवा पोहा ढोकला

रवा पोहा ढोकला

बेसन और रवा ढोकला खाकर मन भर गया है तो अब ट्राई कीजिए एक शानदार स्वाद में. अब बनाएं रवा पोहा ढोकला...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप पोहा, आधा कप सूजी, एक कप दही, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट, तड़का बनाने के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच राई
  • 2 हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई
  • 6-7 करी पत्ता, एक बड़ा चम्मच धनियापत्ती, एक चुटकी हींग

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल में एक कप दही और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- पोहे को भिगोकर 10 मिनट के लिए रखें. फिर पानी निथारकर अलग रख लें. (माइक्रोवेव में ढोकला बनाने का तरीका )
- अब दही में पोहा, सूजी, मिर्च का पेस्ट, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
- अब इसमें ईनो और 2 बड़ा चम्मच पानी डालें और मिला लें. (बचे ढोकला से बना सकते हैं लजीज चाट )
- एक 3 इंच गहरे बर्तन में तेल लगाकर चिकना कर लें.
- तैयार मिश्रण को इसमें डालें और हिलाकर बराबर कर लें.
- मीडियम आंच में प्रेशर कूकर या स्टीमर में 3 कप पानी डालकर गरम करें. फिर जाली वाल स्टैंड रखकर मिश्रण वाला बर्तन रखें. ढककर 12-15 मिनट तक पकने के लिए रखें. (चावल का ढोकला )
- 15 मिनट के बाद ढोकले पर चाकू डालकर चेक कर लें. अगर चाकू में ढोकला चिपकता नहीं है तो समझिए ढोकला पक गया है. अगर नहीं पका तो 2-3 मिनट और ढककर पका लें.
- आंच से उतारकर ढोकले के बर्तन को सावधानी से बाहर निकालें. (मफिंस मोल्ड कप ढोकला)
 
- अब एक तड़के वाले पैन में तेल डालकर गरम करें. फिर इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और हींग डालकर तड़काएं. आंच बंद कर दें और तड़के को ढोकला पर डाल दें.
- तैयार पोहा ढोकला को काटकर हरी धनिया से सजाकर सर्व करें और खुद भी गर्मागर्म खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (23 ratings)
3.9 avg from 23 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रवा पोहा ढोकला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप पोहा, आधा कप सूजी, एक कप दही, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes