साबूदाना उपमा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

साबूदाना उपमा

अगर आप नाश्‍ता हल्‍का और कम तेल में बना पसंद करते हैं तो आपको साबूदाना उपमा जरूर पसंद आएगा. इसे छोटे साबूदाना से बनाया जाता है. इसे आप व्रत में भी ट्राई कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप साबूदाना
  • 1/2 कप मूंगफली, भूनी हुई
  • 2 मध्यम आकार के आलू, उबले हुए
  • 1 चम्‍मच अदरक, कसी हुई
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा चम्‍मच जीरा, आधा चम्‍मच राई
  • 4-5 कड़ी पत्ता
  • 1 चम्‍मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्‍मच नींबू का रस
  • 2 चम्‍मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- नॉन स्टिक कड़ाही को गैस पर गर्म करें और इसमें साबूदाने को डालकर हल्का रोस्ट कर लें.
- अब एक बॉउल में साबूदाने को 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- साबूदाने को हल्का सा रोस्ट करके कम पानी में भिगोने से साबूदाने एक दूसरे से चिपकते नहीं है.
- उबले आलू के छोटे-छोटे पीस काट लें और मूंगफली के दाने कूटकर हल्के दरदरे कर लें.
- अब कड़ाही में थोड़ा तेल डाल कर गर्म करें.
- तेल में जीरा और राई डालकर भूनें.
- जब राई चटकने लगे तो उसमें कड़ी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, साबूदाना और आधा चम्मच नमक डाल कर धीमी आंच में 5-6 मिनट तक ढककर पकाएं.
- इसके बाद चेक करें कि साबूदाना पका है या नहीं.
- साबूदाना पक जाए तो उसमें मूंगफली के दरदरे दाने और उबले हुये आलू के टुकड़े डालकर 2 मिनट और पका लें.
- गैस बंद करके साबूदाना उपमा में नींबू का रस और हरी धनिया डालकर सर्व गरमागर्म सर्व करें.

ध्‍यान दें: अगर आप इसे व्रत में बना रहे हैं तो इसमें सेंधा नमक का इस्‍तेमाल करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (512 ratings)
4.4 avg from 512 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

साबूदाना उपमा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप साबूदाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes