स्वीट पोटैटो फ्राइज

स्वीट पोटैटो फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज अगर पसंद हैं पर हेल्थ को लेकर ज्यादा नहीं खा सकते हैं तो ट्राई करें स्वीट पोटैटो फ्राइज. यह खाने में जितने टेस्टी लगेंगे बनाना उतना ही आसान है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 3 स्वीट पोटैटो/शकरकंद
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 2 कप पानी
  • 40 ग्राम कॉर्नस्टार्च/ कॉर्नफ्लॉर
  • 40 ग्राम आटा, तलने के लिए तेल
  • 1 बड़ा चम्मच मिक्स फ्रूट पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले शकरकंद को धोकर छील लें.
- फिर इन्हें लंबे टुकड़ों में काटें जैसा चिली पोटैटो को काटा जाता है.
- इसके बाद एक बाउल में पानी में नमक मिलाएं और इसमें इन टुकड़ों को 2-3 मिनट तक भिगो दें.
- इसके बाद एक दूसरे बाउल में इन्हें निकालें और इसमें कॉर्न स्टार्च डालकर अच्छी तरह लपेट लें.
- फिर इन्हें पानी में डालकर भिगो कर निकाल लें.
- अब इन्हें एक बाउल में डालें और आटा से अच्छी तरह लपेट लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच में गर्म करें.
- जब तेल एकदम गर्म हो जाएं तो स्वीट पोटैटो के टुकड़ों को डीप कर लें.
- फ्राइड स्वीट पोटैटो को एक प्लेट में निकालें.
- इस पर मिक्स फ्रूट पाउडर डालकर मिलाएं और चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (28 ratings)
3.7 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वीट पोटैटो फ्राइज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 स्वीट पोटैटो/शकरकंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes