चाय के साथ आलू भुजिया सेव का लें मजा...

चाय के साथ आलू भुजिया सेव का लें मजा...

अगर कुछ हैवी खाने का मन न करें तो आप हल्के-फुल्के स्नैक्स के लिए आलू भुजिया सेव बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं आलू भुजिया सेव...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बेसन
  • 5 आलू उबले हुए, एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल- तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आप बेसन गूंदकर रख लीजिए.
- अब आलू छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. बेसन में कद्दूकस किए आलू डाल दीजिए.
- साथ ही इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक और हींग भी डाल दीजिए.  (स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स)
- सारी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करते हुए एकदम नरम आटा गूंथ लें. इसे 15 मिनट के लिए रख दीजिए.
- तय समय बाद हथेलियों पर थोड़ा-सा तेल लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. (अब इडली को दें मीठा अंदाज)
- हाथ पर थोड़ा-सा तेल लगाइए और आटे से थोड़ा सा आटा तोड़कर लंबा रोल बनाइए और मशीन के सिलेन्डर के अंदर भर दीजिए.
- कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. अब गरम तेल में मशीन से सेव डालें जैसे ही तेल से झाग खत्म हो जाएं और सेव सिककर ऊपर आ जाएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और थोड़ा तल लीजिए. (गुड़वाला आटा चीला)
- सेव के गोल्डन ब्राउन होते ही कड़छी से एक प्लेट में निकाल लें.
- इसी तरह पूरे आटे से सेव बना लीजिए.
- तैयार सेव को सुबह या शाम चाय के साथ मजे से खाइए.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (21 ratings)
3.5 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय के साथ आलू भुजिया सेव का लें मजा... एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes