नारियल के चटपटे  कबाब

नारियल के चटपटे कबाब

आपने नारियल को अपने खाने में कई तरह से शामिल किया होगा. अब बनाएं इनसे टेस्टी कबाब...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 3 गाजर
  • 2 आलू
  • 100 ग्राम पालक
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 3 अंडे
  • 1 कप मैदा
  • 300 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले धीमी आंच में एक गहरे पैन में सभी सब्जियों को उबाल लें.
- सब्जियों के उबलने के बाद इन्हें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और मेथी दाने के साथ अच्छे से मिक्स कर मैश कर लें. (राजमा गलौटी कबाब)
- दोनों हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगा लें और तैयार मिश्रण से इनकी टिक्कियां बना लें. (कच्चे पपीते का लजीज कबाब)
- अब एक बॅाउल में अंडा फेंट लें और इसे मैदे के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (सोयाबीन कबाब)
- तैयार टिक्कियों को अंडे और मैदे के मिश्रण में डिप करें और फिर इन्हें कद्दूकस किए हुए नारियल से लपेटकर तलने के लिए तैयार कर लें. (चीज कबाब)
- अब दोबारा धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करें और टिक्कियों को दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. (मटन चपनी कबाब)
- कोकोनट कबाब तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नारियल के चटपटे कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 3 गाजर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes