मटन चपली कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मटन चपली कबाब

मटन चपली कबाब बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे चाहें तो स्नैक्स में या फिर किसी पार्टी-फंक्शन में सर्व करने के लिए बना सकते हैं. आइए सीखते हैं मटन चपली कबाब बनाना ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो मटन कीमा
  • 4 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 2 प्याज, बारीक कटी हुई
  • 8-10 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 अंडे
  • 2 बड़ा रोस्टेड गरम मसाला, डेढ़ चम्मच गरम मसाला
  • 2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • स्वाद अनुसार नमक, तलने के लिए तेल, रोस्टेड मसाला के लिए सामग्री
  • 20 ग्राम कशमीरी लाल मिर्च
  • 20 ग्राम साबुत धनिया
  • 20 ग्राम जीरा
  • 20 ग्राम सौंफ

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
रोस्टेड मसाला बनाने की विधि
- एक फ्राई पैन में सभी साबुत मसाले डालकर खुशबू आने तक भून लें.
- ठंडा होने के बाद इसे ग्राइंडर में डालें और बारीक पीस लें.
- रोस्टेड मसाला तैयार है. इसे कंटेनर में रखें और जब भी कबाब, पकौड़े और ऑमलेट बनाएं इसे छिड़ककर खाएं.

कबाब बनाने के लिए
- सबसे पहले कीमा को अच्छी तरह धो लें और इसका पानी निकालकर एक बाउल में रखें.
- फिर इसमें नमक, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, रोस्टेड मसाला और गरम मसाला डालें और मिलाएं.
- इसके बाद इसमें अंडा फोड़कर डालें अच्छी तरह मिश्रण तैयार कर लें.
- इस मिश्रण को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- तय समय बाद मिश्रण की छोटी लोइयां बना और हथेलियों से इन्हें चपटा कर लें.
- इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें कबाब डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- प्लेट में कबाब निकालकर ऑनियन रिंग्स और चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (60 ratings)
4.1 avg from 60 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मटन चपली कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो मटन कीमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes