वेजिटेबल नूडल सूप

वेजिटेबल नूडल सूप

जब बच्चे जिद करें नूडल्स की या आपका खुद का मन इनको एंजॉय करने का हो, लेकिन साथ में सेहत भी बनानी हो तो वेजिटेबल नूडल सूप आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा. इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम नूडल्स
  • 2 टमाटर
  • 1 गाजर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 इंच लंबा टुकड़ा अदरक, कद्दूकस कर लें, आधा कटोरी मटर के दाने
  • 2 हरी मिर्च, लंबी कटी
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च, आधी छोटी चम्मच सफेद मिर्च, आधे नींबू का रस

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- टमाटर और गाजर धोकर बारीक काट लें.
- शिमला मिर्च भी बीज निकालकर काट लें.
- भारी तले के एक पैन में मक्खन पिघलाएं.
- इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें.
- अब मटर डालकर हल्का नर्म कर लें.
- टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च डालें.
- हल्का नमक छिड़कने के बाद सब्ज‍ियों को हल्का भून लें.
- अब इसमें 2-3 गिलास पानी डाल दें.
- जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें नूडल डाल दें.
- आंच कम करके 5-7 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें.
- अब स्वाद के अनुसार और नमक, काली मिर्च और सफेद मिर्च डालें.
- करीब 5 मिनट तक और पकाएं. फिर गैस बंद कर दें और नींबू का रस डालें.
- वेजिटेबल नूडल सूप तैयार है.
- अब इसमें मक्खन और हरा धनिया डालकर सर्व करें.

ध्यान दें:
- इसमें अपनी पसंद की और सब्ज‍ियां भी मिलाई जा सकती हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (78 ratings)
4.4 avg from 78 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वेजिटेबल नूडल सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम नूडल्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes