गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला)
महाराष्ट्रियन रसोई में खाना पकाते वक्त एक खास स्वाद के लिए गोडा मसाला डाला जाता है. इस महाराष्ट्रियन मसाले को अब आप खुद बनाएं और खाने में डालें स्पेशल टेस्ट.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 6 बड़े चम्मच नारियल कद्दूकस किया
- 8 बड़े चम्मच धनिया बीज
- 7 बड़े चम्मच सफेद तिल
- 2 बड़े चम्मच जीरा
- 2 बड़े चम्मच शाही जीरा
- 3 बड़े पत्थर फूल, आधा बड़ा चम्मच खसखस या पोस्ता दाना (चाहें तो)
- 4 से 5 सूखी लाल मिर्च
- 3 चम्मच रामतिल, एक छोटा चम्मच नाग केसर, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च, एक छोटी चम्मच लौंग
- 4 दालचीनी के टुकड़े (एक इंच बड़े)
- 4 बड़ी इलायची
- 6 छोटी इलायची
- 8 तेज पत्ते
- 4 चकरी फूल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो)
- 1/4 चम्मच हींग (चाहें तो)
- 2 चम्मच तेल
विधि
- अब इसमें धनिया के बीज डालकर धीमी आंच पर भूनें.
- जब धनिया के बीज का रंग बदल जाए तो इन्हें प्लेट में निकालें. फिर पैन में जीरा डालकर भूनें.
- जब जीरे का रंग बदल जाए तो इन्हें भी प्लेट में निकाल लें.
- अब पैन में शाही जीरा डालकर भूनें, इसका भी रंग बदलने पर इसे प्लेट में निकाल लें.
- इसके बाद पैन में रामतिल डालकर भूनें जब इसकी खुशबू आने लगे तो इसे भी प्लेट में निकालें.
- फिर तिल को रंग बदलने तक भूनें.
- अब पैन में से तिल निकालकर इसमें नारियल को सुनहरा होने तक भूनें. इसे भी प्लेट में निकाल लें.
- इसके बाद पैन में खसखस डालकर खुशबू आने तक भूनें और प्लेट में निकाल लें.
- फिर लाल मिर्च को तोड़कर पैन में एक मिनट के लिए भूनें. इसे प्लेट में निकालकर हींग को कुछ सैकेंड के लिए भूनें.
- हींग को प्लेट में निकालकर पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. इसमें दालचीनी, तेजपत्ते, काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, चकरी फूल, नाग केसर और पत्थर फूल डालकर लगभग एक मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें.
- अब सारी सामग्री को ठंडा होने दें.
- इसके बाद भुने मसालों को एक साथ बर्तन में डालकर मिक्स कर लें.
- फिर मसालों को थोड़ा-थोड़ा करके मिक्सर जार में डालकर ग्राइंडर में बारीक होने तक पीसें.
- जब मसाला पाउडर की तरह बारीक पिस जाएं तो इन्हें बर्तन में डालकर मिक्स करें.
- तैयार है गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला). इसे एयरटाइट जार में डालकर रखें और जब चाहें खाना पकाते वक्त इस्तेमाल करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 बड़े चम्मच नारियल कद्दूकस किया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) बनाने के लिए सबसे पहले 6 बड़े चम्मच नारियल कद्दूकस किया तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) बनाने के लिए 6 बड़े चम्मच नारियल कद्दूकस किया के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गोडा मसाला (महाराष्ट्रियन मसाला) एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT