ब्रेड से ऐसे बनाएं पेड़े

ब्रेड से ऐसे बनाएं पेड़े

मथुरा के पेड़े किसे नहीं पसंद होते, पर क्या कभी आपने इसे घर पर और वो भी ब्रेड बनाने की कोशिश की है? अगर नहीं तो पकवानगली में जानें ब्रेड से पेड़े का आसान तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 ब्रेड
  • 2 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप चीनी बूरा
  • 2-3 बड़ा चम्मच दूध
  • 2-3 छोटा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- ब्रेड के पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को हाथों से तोड़ते हुए छोटे-छोटे पीस कर लें.
- मिक्सर जार में ब्रेड डालकर पीस लें. (बिना कुकर के फ्रिज में बनाएं बिस्किट केक)
- मीडियम आंच में एक पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही ब्रेड डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. (बचे हुए चावल से बनाएं रसगुल्ले)
- अब इसमें चीनी बूरा, इलायची पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें.
- 1 मिनट बाद दूध डालें और 2 मिनट और चलाकर आंच बंद कर दें. (काचा गोला)
- मिश्रण को ठंडा करने के बाद इसे अच्छे से गूंद लें. (नारियल की बर्फी बनाने की विधि)
- लोई तोडे़ं और हथेलियों के बीच दबाते हुए पेड़े के शेप्स बना लें.
- चीनी बूरे में लपेटकर एक प्लेट में रखें. (मिल्क पाउडर की बर्फी)
- ब्रेड के पेड़े तैयार है. पिस्ते और इलायची के दाने से गार्निश करें.

Photo- youtube.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (12 ratings)
4.2 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड से ऐसे बनाएं पेड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes