घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी
बूंदी एक ऐसी मिठाई है जिसे चाहें तो ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसके लड्डू भी बना सकते हैं. हम बता रहें हैं मीठी बूंदी बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 10 servings
- 2 कप बेसन
- 3 कप चीनी
- 7-8 इलायची का पाउडर, तलने के लिए घी, आधा कप पानी
विधि
- घोल बनाने के लिए, बेसन में आधा कप पानी मिलाकर, गाढ़ा घोल बना लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल को पतला कर ले. घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि जब छलनी के ऊपर रखा जाय तो वह बूंद-बूंद करके इसके छेद से गिरे.
- बेसन के घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिए. घोल को 5-6 मिनट तक या घोल के एकदम चिकना होने तक खूब फेंट लें.
- घोल में 2 छोटे चम्मच तेल डालें और फिर फेंट लें. तैयार घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
ऐसे बनाएं चाशनी
- एक बर्तन में चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर चाशनी बनने के लिए आंच पर रखें.
- उबाल आने पर, चीनी में कुछ गंदगी हो तो एक बड़ा चम्मच दूध डालें और झाग आने पर कड़छी से निकाल लें.
- चम्मच से 1 बूंद चाशनी प्लेट में गिराएं उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें.
- चाशनी उंगली और अंगूठे से हल्की सी चिपकने लगे तो यह तैयार हो चुकी है. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें.
ऐसे बनाएं बूंदी
- भारी तले की चौड़ी कढ़ाही में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब यह अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें घोल की एक बूंद डालकर पता लगा लें कि यह गर्म हुआ है या नहीं.
- बूंदी बनाने के छलनी को घी के थोड़ा ऊपर रखें और बेसन के घोल के 2 बड़े चम्मच इसके के ऊपर डालकर बूंदी छानते जाएं.
-छलनी को थोड़ा-थोड़ा हिलाते जाएं जिससे घोल छलनी से होकर कड़ाही में गिरते जाए.
- बूंदी वाली छलनी को घी के ऊपर से उठाइये, बूंदी को कड़छी से घी में हिलाया जा सकता है. इसके हल्का सा रंग बदलने और कुरकुरे होने पर, झावे से बूंदी को निकाल लें.
- कड़ाही से बूंदी निकालकर चाशनी में डालते जाएं और हल्का सा दबाते जाएं. 1-2 मिनट के बाद बूंदी चाशनी से निकाल लें.
- आपकी बूंदी तैयार है इसे चाहे तो ऐसे ही खाएं या फिर इसके लड्डू बना सकते हैं. इस बूंदी को 3-4 हफ्ते तक कंटेनर में रख सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप बेसन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी रेसिपी लगभग 8 - 10 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी बनाने के लिए 2 कप बेसन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
घर पर ही बनाएं हनुमान जी का प्रिय भोग मीठी बूंदी एक लोकप्रिय भारतीय वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT