खजूर की बर्फी

खजूर की बर्फी

बर्फी तो आपने बहुत-सी बनाई और चखीं होंगी. अब जरा बनाइए खजूर की बर्फी. देखें क्या है इसे बनाने की विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप खजूर
  • 2 बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश बारिक कटे हुए)
  • 3 चम्मच मावा/खोया, एक पाव दूध
  • 1 कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच नारियल कद्दूकस

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- खजूर के बीज निकालकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद इन टुकड़ों को आधा कप दूध में भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब मध्यम आंच में एक पैन में घी गर्म करें और इसमें पिसा खजूर और चीनी डालकर बर्तन का किनारा छोड़ने तक भूनें.
- फिर इसमें मावा और दूध डालकर पकाएं. इसे घी छोड़ने तक चलाते रहें. इसमें तकरीबन 5 मिनट लगेंगे.
- अब इलमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं..
- एक प्लेट में यह मिश्रण फैलाकर इस पर नारियल छिड़क लें.
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे बर्फी के आकार में काटकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (177 ratings)
4.2 avg from 177 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खजूर की बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप खजूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes