बचे मलाई पेड़े से बनाएं रबड़ी

बचे मलाई पेड़े से बनाएं रबड़ी

अक्सर घर पर लाए मलाई के पेड़े या लड्डू बच जाते हैं. अगर इससे लजीज रबड़ी बन जाए तो कैसा रहेगा. जानें बचे मलाई पेड़ा से रबड़ी कैसे बनाई जा सकती है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 लीटर फुल क्रीम दूध, आधा कप पिस्ता, बारीक कटा, एक चौथाई कप काजू, बारीक कटा, एक चौथाई कप किशमिश, एक चौथाई कप बादाम, बारीक कटा
  • 6-7 मलाई पेड़ा या आधा कप खोया, चीनी स्वाद अनुसार (अगर जरूरत हो तो)
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक मोटे तल के बर्तन दूध डालकर में मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रखें.
- उबाल आने पर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और लगातार चलाते रहें ताकि यह बर्तन से लगे नहीं.
- फिर दूध में मलाई पेड़ा या खोया जो भी आपके पास हो उसे डालें और आंच कम कर लगातार चलाते रहें.
- आंच से उतारने से पहले इसमें काजू, बादाम , किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. रबड़ी तैयार है.
- ठंडा होने के बाद इसे कटोरी में निकालें और काजू, बादाम, गार्निश कर फ्रिज में रखे दें.
- एक घंटे बाद लजीज रबड़ी सर्व करें.
नोट-
- अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करत हैं तो पहले पेड़े चख लें अगर उसमें चीनी कम है तो जरूरत के अनुसार दूध उबालते वक्त मिला लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (52 ratings)
4.3 avg from 52 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बचे मलाई पेड़े से बनाएं रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 लीटर फुल क्रीम दूध, आधा कप पिस्ता, बारीक कटा, एक चौथाई कप काजू, बारीक कटा, एक चौथाई कप किशमिश, एक चौथाई कप बादाम, बारीक कटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes