रस्क का हलवा

रस्क का हलवा

स्वीट में कुछ खास और जल्दी बनाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए यह रेसिपी. बनाएं रस्क का हलवा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 15-20 सफेद रस्क (टी रस्क), एक लीटर फुल क्रीम दूध
  • 200 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम घी
  • 2 छोटा चम्मच केवड़ा जल
  • 20 पिस्ता, बारीक कटा
  • 20 बादाम, बारीक कटा
  • 20 काजू, बरीक कटा
  • 3 बड़े चम्मच अखरोट, बारीक कटे हुए
  • 3 चम्मच किशमिश

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउल में दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि चीनी घुल जाए.
- अब तेज आंच पर एक कड़ाही रखें और इसमें घी गर्म करें.
- जब घी गर्म हो जाए तो इसमें सारे मेवे मिलाकर सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर इसमें रस्क डालें. ध्यान रहे रस्क तोड़े नहीं.
- रस्क को मेवे के साथ मिलाएं और फिर इसमें दूध डालकर चलाएं.
- आंच धीमी कर लें और हलवे को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि हलवा बर्तन पर चिपके नहीं.
- तैयार हलवे को मेवे से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (104 ratings)
4.2 avg from 104 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रस्क का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 15-20 सफेद रस्क (टी रस्क), एक लीटर फुल क्रीम दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes