गाजर-मटर फ्राइड राइस

गाजर-मटर फ्राइड राइस

नॉर्मल फ्राइड राइस से हटकर कुछ बनाना चाहते हैं तो अब तैयार करें यह गाजर-मटर फ्राइड राइस. जानें इसे बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो चावल
  • 2 दालचीनी (छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटा हुआ)
  • 2 लौंग
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 छोटा कटोरी काजू बारीक कटा हुआ
  • 2 गाजर (पतले-लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 छोटी कटोरी मटर
  • 2 से 3 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल, पानी और जरा सा घी डालकर 2 सीटी में पकाएं.
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. (चाइनीज फूड के शौकीन हैं मस्तीखोर रणवीर)
- घी के गर्म होते ही दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता डालें. तेजपत्ता के हल्का सुनहरा होते ही काजू डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.  (थाई फ्राइड राइस विद चिकन)
- काजू के भुनते ही गाजर, मटर और नमक डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें.
- तय समय के बाद आप पाएंगे कि गाजर और मटर अच्छे से भुन चुके हैं.  (चाइनीज फ्राइड राइस)
- अब कड़ाही में चावल डालकर अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट तक और भून लें. अगर जरूरत हो थोड़ा सा नमक आप आखिर में भी डाल सकते हैं.  (बिरयानी, पुलाव और फ्राइड राइस में ये है अंतर)
- गाजर-मटर फ्राइड राइस तैयार है. हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (10 ratings)
4.4 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गाजर-मटर फ्राइड राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes