ऐसे बनाइए पुदीना पुलाव, जानिए सही तरीका
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए पुदीना पुलाव, जानिए सही तरीका

पुदीना पुलाव एक ऐसी डिश है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बासमती चावल
  • 1 कप पुदीने की पत्तियां
  • 1 कटोरी धनिया पत्तियां
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून अदरक बारीक कटा हुआ
  • 4 कलियां लहसुन की
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 3 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 3 छोटी इलायची
  • 4 लौंग, दालचीनी का एक टुकड़ा
  • 1 तेजपत्ता, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें और 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर एक सीटी में उबाल लें.
- अब पुदीना, हरा धनिया, नींबू रस, अदरक, लहसुन , और नारियल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें तेज पत्ता, दालचीनी , लौंग और छोटी इलायची का तड़का लगाएं.
- फिर प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
- प्याज के भुनते ही इसमें पुदीने का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद पैन में उबले चावल और नमक डालकर मिक्स करें.
- 2 मिनट तक भूनने के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है पुदीना पुलाव. पुदीना और हरे धनिये से गार्निश कर रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

नोट:

- आप चाहें तो गार्निशिंग के तौर पर ऊपर से तली प्याज भी डाल स्कते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए पुदीना पुलाव, जानिए सही तरीका एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes